38.7 C
New Delhi
Friday, July 17, 2026
spot_img
Homeबड़ी ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जुलाई को अमरोहा आएंगे, कई विकास परियोजनाओं का...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जुलाई को अमरोहा आएंगे, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जुलाई को अमरोहा जनपद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह रजबपुर स्थित वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे तथा जिले को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान लगभग 268 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नई पुलिस लाइन का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा महिला थाना, तहसील भवन, गेस्ट हाउस तथा कंपोजिट विद्यालयों सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन एवं लोकार्पण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular