35 C
New Delhi
Monday, August 31, 2026
spot_img
Homeबड़ी ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, फायर स्टेशन निर्माण के लिए...

बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, फायर स्टेशन निर्माण के लिए ₹9.45 करोड़ स्वीकृत

दिनांक 17/7/2026

हरिद्वार। लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। लगभग पांच वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में अत्याधुनिक फायर स्टेशन के निर्माण के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ₹9 करोड़ 45 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। स्वीकृति के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने जा रही है और जल्द ही भवन निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।

प्रस्तावित फायर स्टेशन के बनने से बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र के अलावा गंगा नगरी, शिवालिक नगर, रामधाम कॉलोनी, आई.पी.-2 इंडस्ट्रियल एरिया, बेगमपुर इंडस्ट्रियल एरिया सहित आसपास की कई कॉलोनियों और औद्योगिक इकाइयों को त्वरित अग्निशमन सेवाओं का लाभ मिलेगा। इससे आग जैसी आपातकालीन घटनाओं में राहत एवं बचाव कार्य अधिक प्रभावी और समयबद्ध हो सकेगा।

बताया गया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान द्वारा लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप धनराशि स्वीकृत हो सकी।

धनराशि स्वीकृत होने पर बहादराबाद इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुनील पांडेय एवम पदाधिकारियों ने विधायक श्री आदेश चौहान के आवास पर पहुंचकर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि फायर स्टेशन की स्थापना से औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के हजारों लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से बड़ा लाभ मिलेगा तथा उद्योगों को भी बेहतर अग्नि सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

प्रशांत सक्सेना रिपोर्टर l

RELATED ARTICLES

Most Popular