दिनांक-20-9-26
माँ गंगा के तट पर ध्यान एवं योग की अनमोल शिक्षा, मन की शांति और सकारात्मकता का संदेश
हरिद्वार। माँ गंगा के पावन तट स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में ध्यान एवं योग पर एक विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री जयप्रकाश सिंगल जी ने उपस्थित लोगों को ध्यान की ऐसी अनमोल शिक्षा दी, जो मन को शांति, एकाग्रता और सकारात्मक सोच प्रदान करने में सहायक है।
इस अवसर पर योग एवं ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति, आत्मचिंतन और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नियमित योग और ध्यान व्यक्ति को तनाव से दूर रखते हुए जीवन में संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
कार्यक्रम में हरीश तनेजा, संदीप गुप्ता, जयप्रकाश सिंगल, आशुतोष शर्मा, रविंद्र सिंघल, उत्तराखंड प्रांतीय संगठन मंत्री श्री सिडाना जी, सरोज चौकियाल जी, अरोड़ा जी एवं भवानी प्रसाद यादव जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
माँ गंगा की पावन धारा के समीप आयोजित इस कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों को योग, ध्यान और आध्यात्मिक चिंतन के माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया।


न्यूज़ डेस्क समाचार-18

