हरेला पर्व
आज दिनांक -16/जुलाई/2026 में राजलोक कॉलोनी ज्वालापुर, हरिद्वार उत्तराखंड में हरियाली एवं खुशहाली के पर्व हरेला को बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया आदरणीय लोकप्रिय विधायक आदेश चौहान जी एवं भाई धीरेंद्र प्रधान जी (उपाध्यक्ष) भाजपा मंडल बहादराबाद के साथ संपूर्ण राजलोक टीम ने मिलकर विश्वेश्वर महादेव मंदिर, भगत पार्क, राजलोक कॉलोनी ज्वालापुर में बड़ , शमी और अन्य पेड़ पौधे लगाए।हरेला पर्व मनाने एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में माननीय विधायक आदेश चौहान जी के साथ धीरेंद्र प्रधान जी, उदयराज चौहान जी, राजीव चौहान, पवन चौहान,राजन चौधरी,अंकुर गुप्ता,अशोक शर्मा, सुंदरपाल चौधरी, संदीप शर्मा, देवेश वर्मा, अंकुर पालीवाल, प्रमोद धीमान एवं आशीष कुमार लोहट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रशांत सक्सेना की रिपोर्ट

HARIDWAR


