
न्यूज़ डेस्क समाचार 18
हरिद्वार। हरिलोक सामुदायिक केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस की शाखा द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लेकर गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर प्रोफेसर प्रेमचंद जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़कर राष्ट्र सेवा और संस्कार निर्माण का कार्य निरंतर कर रहा है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक संदीप शर्मा एवं पवन चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा संपूर्ण कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन एवं प्रबंधन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवेश वर्मा, लवी चौधरी, सुनील आहुजा, सीटू चौधरी, विपिन जोशी, अजय सोलानी सहित अनेक संघ कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।

दिनांक -19-7-26

