राजलोक क्षेत्र में धीरेंद्र प्रधान की सहयोगी टीम द्वारा SIR Form 6, 7 एवं 8 के संबंध में भौतिक (फिजिकल) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।
मुख्य मार्गदर्शक श्री सुंदरपाल जी ने बताया की मतदाता का विवरण सही और सटीक जानकारी के साथ फ़ार्म में भरे जाए जिस से मतदाता पहचान पत्र में कोई त्रुटि ना हो l
इस अवसर पर राजन चौधरी, देवेश वर्मा, अंकुर गुप्ता, पंकज जी, अशोक शर्मा जी, आशीष लोहाट जी, अजय सोलानी एवं प्रमोद धीमान जी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान फॉर्म 6, 7 एवं 8 के सही तरीके से उपयोग और मतदाता पंजीकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशिक्षित कर मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को प्रभावी एवं सुचारु रूप से संपन्न करना रहा।


न्यूज़ डेस्क समाचार 18


