
न्यूज़ डेस्क हरिद्वार, 6 जुलाई । हिंदू क्रांति दल हरिद्वार के पदाधिकारियों ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर नगर निगम बोर्ड की बैठक में पारित प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में संगठन के अध्यक्ष पवाहा जी ने कहा कि नगर निगम बोर्ड की बैठक में लगभग तीन माह पूर्व प्रस्ताव पारित किया गया था कि नगर निगम क्षेत्र से मांस कारोबार को निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। संगठन का दावा है कि सराय क्षेत्र में इसके लिए दुकानें भी करीब डेढ़ वर्ष पहले तैयार हो चुकी हैं, लेकिन अब तक प्रस्ताव पर अमल नहीं हो सका है।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि नगर निगम क्षेत्र के घनी आबादी वाले इलाकों में बिना लाइसेंस अवैध रूप से पशु वध और मांस कारोबार संचालित हो रहा है। संगठन ने प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदू क्रांति दल का कहना है कि लंबे संघर्ष के बाद यह प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित हुआ था, इसलिए अब इसे शीघ्र लागू किया जाना चाहिए। संगठन ने हरिद्वार की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
संगठन ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो हिंदू क्रांति दल सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस ज्ञापन पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
मोजूद रहे विपिन जोशी , बख्शी जी एवं अन्य पदाधिकारी

