33 C
New Delhi
Monday, August 31, 2026
spot_img
Homeबड़ी ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़4 साल बेमिसाल गृह मंत्री श्री अमित शाह पहुंचे हरिद्वार l

4 साल बेमिसाल गृह मंत्री श्री अमित शाह पहुंचे हरिद्वार l

न्यूज डेस्क समाचार18

हरिद्वार के बैरागी कैंप में आयोजित उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंच चुके हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में साधु-संत भी मौजूद रहे।

इस दौरान अमित शाह ने विशाल जनसभा को संबोधित किया और सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से विकास कार्यों और योजनाओं से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया।

बैरागी कैंप में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पूरा पंडाल खचाखच भरा नजर आया।

भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य नेताओं ने भी मंच से सरकार के चार साल के कार्यकाल को विकास, सुशासन और ऐतिहासिक फैसलों का कार्यकाल बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular