न्यूज डेस्क समाचार18
प्रिय हरिद्वासियों,
हमें गर्व है कि हमारी भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। इस ऐतिहासिक और रोमांचक मुकाबले का आनंद हम सब मिलकर बड़े पर्दे पर लेंगे।
आप सभी को सादर आमंत्रण है कि अपने परिवार और मित्रों के साथ आकर इस मैच का उत्साहपूर्ण माहौल का हिस्सा बनें।
कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं विशेष रूप से सभी माताओं, बहनों और बेटियों से भी अनुरोध करती हूँ कि वे भी इस उत्सव में अवश्य शामिल हों। आइए, मिलकर अपनी टीम भारत का हौसला बढ़ाएँ।
तारीख: 8 मार्च 2026 (कल) स्थान: जटवाड़ा पुल, जटलेश्वर मंदिर के सामने, ज्वालापुर, हरिद्वार
समय: शाम 6:30 बजे
आइए, एकजुट होकर भारत की जीत के लिए जयकार करें और इस ऐतिहासिक फाइनल का आनंद साथ मिलकर उठाएँ।
जय हिंद! 🇮🇳
जय हरिद्वार!
आपकी अपनी
आकर्षिका शर्मा
पार्षद, वार्ड 60 हरिलोक, हरिद्वार

