
हरिद्वार। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में अभिकर्ता के रूप में कार्यरत प्रमोद धीमान, राजलोक को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में LIC प्रबंधन एवं टीम की ओर से प्रमोद धीमान को यह सम्मान प्रदान किया गया। उनके उत्कृष्ट कार्य, मेहनत और ग्राहकों के प्रति बेहतर सेवाओं की सराहना करते हुए LIC मैनेजर एवं टीम के सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रमोद धीमान ने सम्मान मिलने पर LIC प्रबंधन एवं अपनी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
समारोह के दौरान सभी ने प्रमोद धीमान के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।
- न्यूज़ डेस्क-समाचार 18



