ज्वालापुर। राष्ट्रीय व्यापार मंडल रजि., ज्वालापुर के महामंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री अर्पण ग्रोवर के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि अर्पण ग्रोवर ने व्यापारिक हितों के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
शुभकामना संदेश में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि श्री अर्पण ग्रोवर को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर सफलता प्रदान हो तथा समाज और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान निरंतर बढ़ता रहे।
इस अवसर पर उनके समर्थकों, व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन की मंगलकामना की।
-अजय सोलानी



