33 C
New Delhi
Monday, August 31, 2026
spot_img
Homeबड़ी ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राम रखा पार्क, ज्वालापुर में गोहा दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग...

राम रखा पार्क, ज्वालापुर में गोहा दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र स्थित राम रखा पार्क में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक गोहा (मॉनिटर लिजार्ड) को रिहायशी क्षेत्र में घूमते हुए देखा। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत क्षेत्रीय पार्षद हरविंदर सिंह (विक्की) को दी।

सूचना मिलते ही पार्षद हरविंदर सिंह ने वन विभाग को अवगत कराया। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य तालिब और विद्या भूषण ने सावधानी और कुशलता के साथ गोहा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू के बाद गोहा को सुरक्षित रूप से जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया, जिससे उसे किसी प्रकार की हानि न पहुंचे। वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और विभाग की तत्परता की सराहना की।

वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार का वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्र में दिखाई दे, तो घबराने या उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें। तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीव और आमजन दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

न्यूज़ डेस्क

Screenshot
RELATED ARTICLES

Most Popular