33 C
New Delhi
Monday, August 31, 2026
spot_img
Homeबड़ी ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बहादराबाद मंडल भाजपा का योग शिविर सफल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बहादराबाद मंडल भाजपा का योग शिविर सफल

हरिद्वार, 21 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बहादराबाद मंडल द्वारा हरिलोक फेज-1 स्थित टंकी वाला पार्क में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा बहादराबाद मंडल के महामंत्री देवेश वर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ एवं निरोग रहता है तथा अनेक आंतरिक रोगों से बचाव संभव होता है। योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाता है और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

इस अवसर पर पवन चौहान, प्रमोद धीमान, नागेंद्र राणा, विपिन शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से ही स्वस्थ, निरोग एवं सशक्त भारत के निर्माण का सपना साकार किया जा सकता है।

Screenshot

RELATED ARTICLES

Most Popular