29.1 C
New Delhi
Sunday, May 31, 2026
spot_img
Homeबड़ी ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रेड आर्मी ओर नॉर्थन रेलवे बना चैंपियन l

रेड आर्मी ओर नॉर्थन रेलवे बना चैंपियन l

न्यूज डेस्क समाचार18


हरिद्वार, 20 मार्च

जिला बॉस्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
पुरुष वर्ग के फाइनल में रेड आर्मी ने नारदर्न ईस्टर्न रेलवे को 15 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग में साउथ रेलवे ने नारदर्न रेलवे दिल्ली को 27 अंकों से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विजेता टीमों को 1-1 लाख रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीमों को 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डीपीएस के प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र एकाग्रता और निरंतर मेहनत है। उन्होंने इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए जिला बॉस्केटबॉल एसोसिएशन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने बताया कि टूर्नामेंट में पुरुष और महिला वर्ग की कुल 13 टीमों ने भाग लिया और सभी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही तथा सरकार से इंडोर स्टेडियम निर्माण की मांग उठाई, जिससे बास्केटबॉल सहित अन्य खेलों को भी बढ़ावा मिल सके।
जिला सचिव संजय चौहान ने टूर्नामेंट को पूरी तरह सफल बताते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर खेलों को प्रोत्साहित करने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम ने भी सभी टीमों और खिलाड़ियों को बधाई दी।
इस अवसर पर संदीप गोयल, किरणपाल बाल्मीकि, महेश जोशी, दीपक राजपूत, संदीप चौधरी, मयंक गुप्ता, हेमंत शर्मा, बलराम कपूर, ऋषि सचदेवा, अंवतिका राणा, गुलशन अदलक्खा, आदित्य चौहान, जुगराज सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular