29.1 C
New Delhi
Sunday, May 31, 2026
spot_img
Homeबड़ी ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़हरिद्वार में बनेगा उत्तराखंड का पहला पॉवर प्लांट l

हरिद्वार में बनेगा उत्तराखंड का पहला पॉवर प्लांट l

न्यूज़ डेस्क समाचार 18 l

उत्तराखंड में पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम आगे बढ़ रहा है। अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र को नए संभावित स्थान के रूप में देखा जा रहा है।

👉 पहले यह प्लांट उधम सिंह नगर में प्रस्तावित था, जहां करीब 90 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई थी। लेकिन जमीन के बीच से रेलवे ट्रैक गुजरने के कारण NPCIL ने इसे तकनीकी रूप से अस्वीकार कर दिया।

अब हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र में लगभग 300 एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा भूमि चयन के बाद NPCIL की टीम तकनीकी परीक्षण करेगी और केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

💡 इस परियोजना से 1000 मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन की संभावना है, जबकि वर्तमान में उत्तराखंड की पीक बिजली मांग लगभग 2700 मेगावाट है।

👉 यानी अगर यह प्लांट बनता है, तो उत्तराखंड न सिर्फ अपनी बिजली जरूरतें पूरी कर पाएगा, बल्कि दूसरे राज्यों को भी बिजली सप्लाई कर सकेगा।

📈 खास बात यह भी है कि बुग्गावाला क्षेत्र पहले से ही निवेश का हॉटस्पॉट बन चुका है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बाद यहां जमीन के दामों में जबरदस्त उछाल देखा गया है, और इस परियोजना से इसमें और तेजी आ सकती है।

✨ यह कदम उत्तराखंड को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

Screenshot

RELATED ARTICLES

Most Popular