29.1 C
New Delhi
Sunday, May 31, 2026
spot_img
HomeTOP 5मुख्यमंत्री धामी ने 'मशरूम विलेज' का उद्घाटन किया l

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मशरूम विलेज’ का उद्घाटन किया l

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र के नौकराग्रंट में ‘मशरूम विलेज’ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार उद्यान और खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के 11 करोड़ किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिसमें उत्तराखंड के लगभग 9 लाख किसान भी लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं से किसानों को व्यापक लाभ मिल रहा है।

चीफ़ एडिटर अजय सोलानी l

RELATED ARTICLES

Most Popular