34.5 C
New Delhi
Thursday, July 16, 2026
spot_img
Homeबड़ी ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़विधायक श्री आदेश चौहान जी के जन्म दिन पर शुभकामनाएँ देने पहुँचे...

विधायक श्री आदेश चौहान जी के जन्म दिन पर शुभकामनाएँ देने पहुँचे हजारों कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक l

रानीपुर/हरिद्वार।
आदेश चौहान के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देने के लिए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का तांता लगा रहा। सुबह से ही उनके निवास स्थान पर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विधायक जी के कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

विधायक श्री आदेश चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

जन्मदिन के इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

समाचार 18

RELATED ARTICLES

Most Popular