37 C
New Delhi
Thursday, July 16, 2026
spot_img
Homeबड़ी ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़चंद्र शेखर को मिला नया नाम "विदुर "

चंद्र शेखर को मिला नया नाम “विदुर “

वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने लोकसभा में नगीना निर्वाचन क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी के सांसद को अपना नाम चन्द्रशेखर आजाद रावण की जगह चंद्रशेखर ‘विदुर’ रखने की सलाह दी.

वित्त मंत्री जी ने कहा, ‘चंद्रशेखर जी ने अपने नाम में ‘रावण’ का नाम जोड़ा है…जबकि विदुर काफी विद्वान माने जाते हैं और महाभारत के एक बढ़िया पात्र हैं. (इसलिए) विदुर का नाम जोड़िये, रावण का क्यों?’

इसके बाद, उन्होंने हाथ जोड़कर सांसद श्री चन्द्रशेखर आजाद की ओर देखते हुए उन्हें चंद्रशेखर ‘विदुर’ कहकर संबोधित किया, जिसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने भी इस शब्द को दोहराया.

न्यूज डेस्क समाचार18

RELATED ARTICLES

Most Popular