
हरिद्वार l
रानीपुर विधानसभा के मण्डल बहादराबाद की विशेष गहन पुनर्निरीक्षण (SIR) की तैयारी को लेकर बैठक डैम किड्जी स्कूल राजलोक (हरिलोक) वार्ड नंबर 60 में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में BLA 1 रानीपुर विधानसभा श्री बृजेश शर्मा जी ने उपस्थित सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को SIR के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर बहादराबाद मण्डल अध्यक्ष विपिन शर्मा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष वर्तमान पार्षद श्री नागेंद्र राणा जी, पार्षद वार्ड नंबर 59 श्री विनीत चौहान जी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्षा श्रीमती चित्रा शर्मा जी, बहादराबाद मण्डल महामंत्री श्री देवेश वर्मा जी,मण्डल पदाधिकारीगण,शक्ति केन्द्र संयोजक व शक्ति केन्द्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।


