samachar18 – Samachar 18 https://samachar18.in Best News Portal Tue, 23 Dec 2025 14:18:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://samachar18.in/wp-content/uploads/2025/11/cropped-Untitled-design-33-32x32.png samachar18 – Samachar 18 https://samachar18.in 32 32 अरावली पर्वत माला एक पहाड़ या ढाल l https://samachar18.in/top-5/%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a1/ Tue, 23 Dec 2025 13:48:25 +0000 https://samachar18.in/?p=1362

जब धरती ने पहली बार साँस ली थी, जब इंसान का नामो-निशान तक नहीं था, तब #अरावली पर्वत खड़ा हुआ कहा जाता है, आज से लगभग 200 करोड़ वर्ष पहले, धरती की कोख फटी, और अरावली जन्मा।यह कोई साधारण #पहाड़ नहीं था, यह धरती की ढाल था, राजस्थान का रक्षक था।समय बदला, राजे आए, साम्राज्य मिटे, रेगिस्तान फैलने को आतुर हुआ#रेगिस्तान फैलने को आतुर हुआ लेकिन अरावली चट्टान बनकर खड़ा रहा। इसने आँधियों को रोका, बाढ़ को थामा, ज़मीन के नीचे पानी को ज़िंदा रखा।आज वही अरावली खामोश होकर सवाल पूछ रहा है।अगर मेरी ऊँचाई 100 मीटर से कम है, तो क्या मेरी ज़रूरत भी कम हो गई?आज कहा जा रहा है, छोटे पहाड़ काटे जा सकते हैं। लेकिन कोई ये नहीं पूछता कि ये छोटे पहाड़ ही हमें बचाते हैं।ये पहाड़ न हों तो रेगिस्तान शहरों को निगल जाएगा, पानी सूख जाएगा, हवाएँ ज़हर बन जाएँगी।अरावली कहता है, मैं ऊँचा नहीं, लेकिन अमर हूँ। मैं बूढ़ा हूँ, पर कमजोर नहीं।जो पहाड़ करोड़ों सालों से खड़ा है, वो आज मशीनों से डर रहा है।अगर आज हमने अरावली को खो दिया तो आने वाली #पीढ़ियाँ पूछेंगी तुम्हें बचाने वाला था, फिर तुमने उसे क्यों नहीं बचाया?अगर आज हमने अरावली को खो दिया तो आने वाली पीढ़ियाँ पूछेंगी तुम्हें बचाने वाला था, फिर तुमने उसे क्यों नहीं बचाया ?

संपादक डेस्क समाचार 18

23 दिस 2025 .

]]>
भाजपा नेता (63 साल)ने अपने से 20 साल छोटी उम्र की कांग्रेस नेत्री से रचाई शादी l https://samachar18.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%bf/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-63-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-20/ Tue, 23 Dec 2025 08:26:32 +0000 https://samachar18.in/?p=1359

63 साल की उम्र में MP के BJP नेता दीपक जोशी ने दूसरी शादी की है. कांग्रेस की पूर्व महिला नेत्री से विवाह की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. सियासी हलकों में इसकी चर्चा खूब हो रही हे l

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके बीजेपी नेता दीपक जोशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. 63 वर्षीय दीपक जोशी ने हाल ही में दूसरा विवाह किया है. उनकी शादी महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना (43) से हुई है. उम्र में करीब 20 साल के अंतर के बावजूद दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. खास बात यह है कि इस विवाह पर बीजेपी और कांग्रेस—दोनों दलों के नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपक जोशी और पल्लवी राज सक्सेना ने 4 दिसंबर को आर्य समाज मंदिर में विवाह किया. शादी की तस्वीरें सबसे पहले पल्लवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं, जिन्हें बाद में हटा लिया गया. इसके बाद कांग्रेस नेता वृजेंद्र कुमार शुक्ला ने इन तस्वीरों को फेसबुक पर शेयर कर दोनों को शुभकामनाएं दीं, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

दीपक जोशी को लेकर यह चर्चाएं भी सामने आ रही हैं कि उन्होंने इससे पहले दो और शादियां की थीं. शिखा और नम्रता नाम की महिलाओं ने खुद को उनकी पत्नी बताते हुए दावे किए हैं, जिनमें से एक मामला अदालत में विचाराधीन बताया जा रहा है. वहीं नम्रता का कहना है कि वह दीपक जोशी की पत्नी हैं और उनके साथ ही रहती हैं।
उल्लेखनीय है कि दीपक जोशी की पहली पत्नी विजया जोशी का वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण के दौरान निधन हो गया था. इन सभी दावों पर दीपक जोशी ने सफाई देते हुए कहा है कि यदि वे किसी भी तरह दोषी पाए जाते हैं तो भारतीय कानून अपना काम करेगा, और यदि वे निर्दोष हैं तो सच्चाई सामने आएगी।

कौन हैं दीपक जोशी..
दीपक जोशी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता रहे स्वर्गीय कैलाश जोशी के पुत्र हैं. छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहे जोशी बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. वे बागली और हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्रों से विधायक रह चुके हैं और वर्ष 2013 में शिवराज सिंह चौहान सरकार में उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया था l

एडिटर इन चीफ – अजय सोलानी l

]]>
दो दिवसीय दौरे पर कबिनेट मंत्री धन सिंह रावत l https://samachar18.in/top-5/%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ae/ Mon, 22 Dec 2025 14:37:23 +0000 https://samachar18.in/?p=1345

देहरादून,

22 दिसम्बर 2025 सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जनजातीय एवं सीमावर्ती क्षेत्र जौनसार बाबर के दो दिवसीय भ्रमण पर हैं। भ्रमण के दौरान डॉ. रावत ने क्षेत्र में स्थित विद्यालयों एवं चिकित्सा इकाइयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षिक एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

न्यूज डेस्क समाचार 18

जौनसार बाबर l

]]>
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मशरूम विलेज’ का उद्घाटन किया l https://samachar18.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%bc%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a5%82/ Sat, 20 Dec 2025 17:11:08 +0000 https://samachar18.in/?p=1337

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र के नौकराग्रंट में ‘मशरूम विलेज’ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार उद्यान और खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के 11 करोड़ किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिसमें उत्तराखंड के लगभग 9 लाख किसान भी लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं से किसानों को व्यापक लाभ मिल रहा है।

चीफ़ एडिटर अजय सोलानी l

]]>
कोहरे का कहर: ट्रेनें निरस्त और लेट l https://samachar18.in/top-5/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%b8/ Sat, 20 Dec 2025 16:54:53 +0000 https://samachar18.in/?p=1332 भारी कोहरे और ठंड के कारण रुड़की से गुजरने वाली 6 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं, जबकि कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

]]>
पूर्व सीएम हरीश रावत का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन l https://samachar18.in/top-5/top5/ https://samachar18.in/top-5/top5/#respond Sat, 20 Dec 2025 16:41:59 +0000 https://samachar18.in/?p=1325 पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रुड़की के दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने कांग्रेस को पिछड़ा वर्ग का सच्चा हितैषी बताया और भाजपा पर निशाना साधा l

एडिटर डेस्क न्यूज

]]>
https://samachar18.in/top-5/top5/feed/ 0
देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे बनकर हुआ तैयार l https://samachar18.in/top-5/1318/ https://samachar18.in/top-5/1318/#respond Sat, 20 Dec 2025 15:06:41 +0000 https://samachar18.in/?p=1318

बड़ी खबरें देहरादून l

  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी कि एक्सप्रेसवे का काम तेजी से चल रहा है और इसके चालू होने से दिल्ली से दून का सफर मात्र 2.5 घंटे में पूरा हो सकेगा।

संपादक डेस्क अजय सोलानी l

]]>
https://samachar18.in/top-5/1318/feed/ 0
वार्ड 60 सराय बाई पास रोड पर आम जन का विरोध प्रदर्शन l https://samachar18.in/top-5/%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-60-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%86/ Sat, 20 Dec 2025 14:44:36 +0000 https://samachar18.in/?p=1306 हरिद्वार
20/12/2025
वार्ड 60 हरिलोक के नागरिकों ने पार्षद द्वारा रोके गए सड़क की मरम्मत के कार्य पर सभी ने अपना रोष प्रकट किया

हरिद्वार-हरिलोक वार्ड 60 की सराय बाईपास की रोड का कार्य सिचाई विभाग द्वारा किया जा रहा था जिसे स्थानीय पार्षद ने मोके पर पहुँच कर रुकवा दिया, पार्षद ने ख़राब गुणवत्ता का हवाला देते हुए कार्य रुकवा दिया था।
पार्षद के कार्य से स्थानीय नागरिकों आज सराय बाईपास की रोड पर इकट्ठा होकर सभी ने अपना पार्षद के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस रोड पर काफी कालोनियां पड़ती है जैसे की हरीलोक,संदेश विहार दक्ष एन्क्लेव और राजलोक कॉलोनी इस रोड के रुक जाने के कारण गाड़ियों का आना जाना बंद हो गया है और केवल सराय रोड पर सभी वाहनों का चलने से रोड पर जाम लगा हुआ है जिससे कॉलोनी वासियों को बहुत दिक्कत हो रही है, नागरिकों ने बताया काफ़ी समय से सडक पर गड्ढों की समस्या थी जिससे आए
दिन घटनाएं, दुर्घटना होती रहती थी कॉलोनी वासिओ ने स्थानीय विधायक से मिलकर सडक की समस्या रक्खी विधायक के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने तत्काल वर्क आर्डर पर गड्ढों की पैच वर्क का कार्य शुरू करवाया था जिसे जाकर स्थानीय पार्षद ने रुकवा दिया था 3 दिन से इस काम को रुके रहने से आने-जाने में बहुत समस्या हो रही है उसी को देखते हुए स्थानीय कॉलोनी वासियों ने आज रुकी हुई रोड के कार्य पर जाकर अपना रोष पार्षद के खिलाफ व्यक्त किया।

संपादक डेस्क हरिद्वार l

हरीलोक बायपास रोड

]]>
SIR जागरूकता अभियान वार्ड 60 हरिद्वार में आयोजित। https://samachar18.in/breaking-news/sir-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-60-%e0%a4%b9%e0%a4%b0/ Tue, 16 Dec 2025 03:10:28 +0000 https://samachar18.in/?p=1280

हरिद्वार l

रानीपुर विधानसभा के मण्डल बहादराबाद की विशेष गहन पुनर्निरीक्षण (SIR) की तैयारी को लेकर बैठक डैम किड्जी स्कूल राजलोक (हरिलोक) वार्ड नंबर 60 में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में BLA 1 रानीपुर विधानसभा श्री बृजेश शर्मा जी ने उपस्थित सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को SIR के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर बहादराबाद मण्डल अध्यक्ष विपिन शर्मा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष वर्तमान पार्षद श्री नागेंद्र राणा जी, पार्षद वार्ड नंबर 59 श्री विनीत चौहान जी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्षा श्रीमती चित्रा शर्मा जी, बहादराबाद मण्डल महामंत्री श्री देवेश वर्मा जी,मण्डल पदाधिकारीगण,शक्ति केन्द्र संयोजक व शक्ति केन्द्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

]]>
देहरादून परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग l https://samachar18.in/breaking-news/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5/ Sun, 14 Dec 2025 17:03:00 +0000 https://samachar18.in/?p=1276

खबर सेलाकुई (उत्तराखंड) के औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को हुई एक बड़ी घटना है l

  • ​औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में परफ्यूम बनाने वाली बालाजी कंपनी में भीषण आग लग गई।
  • ​आग दोपहर करीब 1:30 बजे के आसपास लगी।
  • ​फैक्ट्री में रखा करोड़ों रुपये का कच्चा माल और तैयार उत्पाद जलकर राख हो गए, और इमारत भी पूरी तरह नष्ट हो गई। आग की लपटें पास की दूसरी फैक्ट्री तक भी पहुँच गई थी आग लगने का कारण एलपीजी सिलेंडरों में लीकेज बताया जा रहा है, जिससे एक के बाद एक सिलेंडरों में धमाके भी हुए।
  • सेलाकुई, विकासनगर, देहरादून, डोईवाला, ऋषिकेश और हरिद्वार से दमकल की करीब 14 गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं। लगभग साढ़े पांच घंटे (या पाँच घंटे 10 मिनट) की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 7 बजे के आसपास आग पर काबू पाया जा सका गनीमत रही कि साप्ताहिक अवकाश होने के कारण ज़्यादा लोग फैक्ट्री में मौजूद नहीं थे। हालांकि, दो कर्मचारी मामूली रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत सुरक्षित निकाल लिया गया।

संपादक अजय सोलानी

]]>