27.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_img
Homeबड़ी ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़हरिद्वार में होली का अद्भुत दृश्य! प्राकृतिक रंगों में रंगी पतंजलि योगपीठ...

हरिद्वार में होली का अद्भुत दृश्य! प्राकृतिक रंगों में रंगी पतंजलि योगपीठ l

न्यूज डेस्क समाचार18

हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में होली का त्योहार भक्तिमय और रंगीन अंदाज में मनाया गया। योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने अनुयायियों के साथ फूलों की होली खेली और पूरे परिसर में खुशियों की बौछार कर दी।

हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में होली के दिन पूरी धूम देखने को मिली। योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने अनुयायियों के साथ फूलों की होली खेली और पूरे परिसर में खुशियों की बौछार कर दी। फूलों की वर्षा और भजन-कीर्तन के बीच उन्होंने सबको सुरक्षित और प्राकृतिक रंगों के साथ होली मनाने का संदेश दिया।

पतंजलि परिसर में भक्तिमय माहौलसुबह से ही देश के अलग-अलग राज्यों से लोग पतंजलि योगपीठ पहुंचे। परिसर में भजन-कीर्तन और देशभक्ति गीतों की गूंज रही। श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए। फूलों की बारिश ने पूरे परिसर को रंगीन कर दिया। हर कोई इस दिन को यादगार बनाने में जुटा रहा। बाबा रामदेव ने मंच से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए, जिससे चारों तरफ खुशियों और रंगों की महक फैल गई। इस दिन का माहौल ऐसा था कि आध्यात्म और उत्सव दोनों एक साथ जीवंत दिखाई दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular