29.1 C
New Delhi
Sunday, May 31, 2026
spot_img
HomeBreaking Newsबुर्के में जल ला रही महिला बनी चर्चा का कारण l

बुर्के में जल ला रही महिला बनी चर्चा का कारण l

ब्रेकिंग न्यूज ..बुर्के मे कांवड़ ला रही महिला बनी चर्चा का केंद्र….

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला बुर्का पहने कांवड़ यात्रा करती दिखाई दे रही है — शरीर पर बुर्का, जुबां पर बोल बम और आंखों में अटूट विश्वास।
जानकारी के अनुसार करीब साढ़े तीन साल पहले मुस्लिम युवती तमन्ना ने युवक अमन त्यागी से प्रेम विवाह (कोर्ट मैरिज) किया था। विवाह के बाद तमन्ना अब तुलसी नाम से जानी जाती हैं। इस बार तुलसी अपने पति अमन त्यागी के साथ हरिद्वार से कंधे पर कांवड़ लेकर पैदल आस्था की राह पर निकली हैं।
कल जब वह बिजनौर पहुंचीं और यहां रुकीं तो लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गईं। दूर-दूर से लोग उन्हें देखने और बात करने पहुंचे।
📹 वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, लोग दे रहे अलग-अलग प्रतिक्रियाएं।


📍 निवासी —उत्तर प्रदेश ,जनपद संभल, असमोली क्षेत्र, गांव बदनपुर बसई

रिपोर्ट-

कपिल आर्यन

RELATED ARTICLES

Most Popular